फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Prime Minister Modi's virtual election rally today, LED broadcast at 98 places in five districts of western UP

UP Election 2022 : प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली आज, पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 98 स्थानों पर होगा एलईडी से प्रसारण

Mon, 31 Jan 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Prime Minister Modi's virtual election rally today, LED broadcast at 98 places in five districts of western UP
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअली चुनावी रैली सोमवार को होगी। पीएम मोदी शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता वर्चुअली संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मत और समर्थन मांगेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल होंगे।  

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री और वर्चुअल रैली के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि पांच जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में 98 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के जरिये भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के कोविड प्रोटोकाल के तहत एक स्थान पर अधिकतम पांच सौ लोग की बैठाए जाएंगे। इस तरह 98 स्थानों पर 49,000 लोग पीएम मोदी का भाषण सुनेंगे। उन्होंने बताया कि  इन जिलों के 7,878 बूथों पर शक्ति केन्द प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी और आम जन भी टीवी पर मोदी को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जन चौपाल रैली के लिंक भेज रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर से कार्यकर्ता और सभी लोग प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये सुन सकेंगे।
विज्ञापन


इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगी वर्चुअल रैली
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि सहारनपुर की नकुड़, बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, गंगोह और रामपुर मनिहारन विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्त्रस्ीन पर कार्यक्रम दिखाया जाएगा। शामली की कैराना, थाना भवन और शामली, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, पुरकाजी, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर में जनचौपाल वर्चुअल रैली का प्रसारण दिखाया जाएगा। बागपत जिले में छपरौली, बड़ौत और बागपत, गौतमबुद्धनगर के दादरी और जेवर में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed