फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Mamta Banerjee reached Lucknow, Akhilesh Yadav welcomed at the airport

UP Election 2022 : लखनऊ पहुंची ममता बनर्जी, अखिलेश ने किया स्वागत, आज सपा कार्यालय में करेंगे संयुक्त कांफ्रेस

Tue, 08 Feb 2022 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Feb 2022 12:16 AM IST
सार

सोमवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
UP Election 2022: Mamta Banerjee reached Lucknow, Akhilesh Yadav welcomed at the airport
लखनऊ एअरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ आ गई हैं। एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। वह हजरतगंज के एक होटल में रुकी है। मंगलवार को सपा अध्यक्ष के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगी और वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी जाएंगी।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर आई ममता बनर्जी का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी आदि नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। यहां से उन्हें लेकर होटल पहुंचे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी हालात पर चर्चा की। मंगलवार दोपहर 12 बजे ममता बनर्जी सपा प्रदेश कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। इसके बाद वर्चअल रैली को भी संबोधित करेंगी। इसे लेकर प्रदेश कार्यालय के लॉन में तैयारी की गई है। यहां से वह वाराणसी जाएंगी। 

विज्ञापन


ममता के जरिए भविष्य की सियासी रणनीति
प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सपा के साथ खुले तौर पर होने का संदेश देगी। इसी रणनीति के तहत उनकी सपा अध्यक्ष के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस है। वह यूपी चुनाव के जरिए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का भी संदेश देंगी। सपा के सियासी रणनीतिकारों का मानना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि वह देशभर में भाजपा को उखाड़ने के लिए कार्य करेगी। इसी के तहत वह उत्तर प्रदेश चुनाव में हिस्सा ले रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि तृणमूल कांग्रेस के एक, दो उम्मीदवार सपा के सिंबल पर चुनाव भी ल़ड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed