फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Chief Minister Mamata Banerjee and Sharad Pawar will come to UP to campaign for Akhilesh Yadav

UP Election 2022 : अखिलेश यादव का प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शरद पवार

Wed, 19 Jan 2022 01:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 Jan 2022 01:40 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के केके शर्मा को बुलंदशहर जिले की अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। एक सीट तृणमूल कांग्रेस को भी देने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Chief Minister Mamata Banerjee and Sharad Pawar will come to UP to campaign for Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: ममता बनर्जी और अखिलेश यादव

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। ये दोनों सपा एवं गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के केके शर्मा को बुलंदशहर जिले की अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। एक सीट तृणमूल कांग्रेस को भी देने की उम्मीद है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने का निमंत्रण दिया है। इन दोनों ने चुनाव प्रचार पर हामी भर दी है। माना जा रहा है कि वर्चुअल रैली होने की वजह से दोनों आसानी से विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर सकेंगे। जब आयोग की ओर से खुली रैली की छूट दी जाएगी तो वे उत्तर प्रदेश भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed