फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Aparna, Aditi and Priyanka will be the face of BJP among women

UP Election 2022: महिलाओं के बीच भाजपा का चेहरा होंगी अपर्णा, अदिति और प्रियंका

Mon, 24 Jan 2022 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Jan 2022 12:57 AM IST
सार

अपर्णा, अदिति और प्रियंका ने रविवार से भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Aparna, Aditi and Priyanka will be the face of BJP among women
अपर्णा यादव - फोटो : ANI

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही प्रियंका मौर्य महिलाओं के बीच भाजपा का चेहरा होंगी। अपर्णा, अदिति और प्रियंका ने रविवार से भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला की मौजूदगी भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में अपर्णा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो देश और प्रदेश की तरक्की के साथ बहू बेटियां सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने दोहराया कि उनके लिए परिवार से पहले राष्ट्रवाद है, इसलिए वे भाजपा से जुड़ी हैं। अदिति सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण मिला है। पीएम आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को ही मिला है।
विज्ञापन


प्रियंका मौर्य ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि सभी वर्गों, धर्मों के लोगों से मिलकर बनी है। इसके बाद तीनों महिला नेताओं ने लालबाग में डोर टू डोर प्रचार शुरू किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दलों से आई महिलाओं को चेहरा बनाकर भाजपा विपक्षी दलों को घेरने का प्रयास कर रही है, वहीं आधी आबादी को संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भाजपा ही महिलाओं की हितैषी है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, महिला मोर्चा की ममता पांडेय, मनीष दीक्षित और हिमांशु दुबे भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed