फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Aam Aadmi Party released the fourth list of 40 candidates

UP Election 2022 : आप ने जारी की 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची, संजय सिंह बोले- यूपी को नफरत की आग में झोंकना चाहती है भाजपा

Tue, 25 Jan 2022 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Jan 2022 09:29 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पश्चिम, मध्य, रुहेलखंड, बुंदेलखंड और पूर्वांचल की कुल 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Aam Aadmi Party released the fourth list of 40 candidates
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पश्चिम, मध्य, रुहेलखंड, बुंदेलखंड और पूर्वांचल की कुल 40 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जारी सूची में आप ने 13 स्नातक, आठ परास्नातक, पांच एलएलबी, दो एमबीए, एक पीएचडी और एक डॉक्टर के अलावा 10 इंटर पास प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। आप के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सूची में सभी जाति व वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता के लिए घोषित की गई गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।        

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई चौथी लिस्ट में कासगंज की पटियाली सीट से यूसुफ पठान को जगह दी गई है। कानपुर नगर से सुनील बाबू, मैनपुरी की किसनी सीट से पप्पू कटेरिया, कासगंज से मनपाल सिंह कश्यप, अमरोहा से हेमेन्द्र सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। औरैया की बिधूना विधानसभा से जितेन्द्र सिंह सेंगर, आजमगढ़ की लालगंज सीट से आरक्षित वर्ग के डॉ. हरिराम, आजमगढ़ के सागरी से मुकेश राय, बहराइच से लक्ष्मी नारायण सोनकर, बरेली के मीरगंज से योगेश कुमार कालिया चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


बिजनौर के चांदपुर से मनोज कुमार, एटा के अलीगंज से राहुल पाठक, इटावा के जसवंत नगर से ज्ञानेश कुमार, फरुखाबाद के भोजपुर से राहुल यादव, फरुखाबाद सीट से नीरज कुमार, हाथरस से किशन सिंह परेवा, झांसी की गरौथा सीट से पुष्पेंन्द्र सिंह लोधा, रामपुर के बिलासपुर से निर्मल सिंह बाजवा, भदोई से कालाधर दूबे, उन्नाव से युवराज सिंह चंदेल, सिद्धार्थनगर से प्रदीप पाण्डेय, शाहजहांपुर के तिलहर से बिशम्भर दयाल शर्मा, शाहजहांपुर के कटरा से कुंवर सुखविंद सिंह चौहान, संभल की असमोली सीट से प्रदीप सिंह जैसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़काऊ भाषण देने वालों को जेल भेजने की मांग : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर यूपी को नफरत की आग में झोंकने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने ट्विटर के जरिए कहा कि भाजपा के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह प्रदेश के लोगों में नफरत फैलाकर सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं को जेल भेजने की भी मांग की है। अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री का एक वीडियो शेयर करते हुए संजय ने लिखा है कि भाजपा एक तरफ तो पाकिस्तान को दुश्मन मानती है तो पीएम वहां बिना बुलाए क्यों गए। भारत के दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी को पठानकोट में जांच में बुलाकर भाजपा सरकार ने शहीदों का अपमान किया है। संजय ने भाजपा के भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के दावे पर भी सवाल उठाते हुए पूछा है कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि उन्होंने किस घोटाले में क्या कार्रवाई की है।                                                               
                                                              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed