फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: eight senior PCS officers transferred

यूपी : आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Thu, 03 Dec 2020 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Dec 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
UP: eight senior PCS officers transferred
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
प्रदेश सरकार ने 8 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व फतेहपुर पप्पू को नगर पालिका वितीय संसाधन बोर्ड लखनऊ का सचिव बनाया गया है। सभी तबादले केंद्रीय निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद किए गए हैं।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट मुरादाबाद लालता प्रसाद शाक्य को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व फतेहपुर के पद पर तैनाती दी गई है। एसडीएम अंबेडकरनगर महेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट मुरादाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट बहराइच जयप्रकाश को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व इटावा तथा  सिटी मजिस्ट्रेट बुलंदशहर अभय कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व बस्ती के पद पर तैनाती दी गई है। रमेश चंद्र -द्वितीय को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व बस्ती के पद से हटाकर प्रयागराज का अपर आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज रजनीश मिश्र का पिछले दिनों अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। वह प्रयागराज के सिटी मजिस्ट्रेट बने रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर स्थानांतरणाधीन विनय कुमार सिंह को बुलंदशहर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed