{"_id":"5fc90fe08ebc3e9be27dace5","slug":"up-eight-senior-pcs-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : आठ वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Thu, 03 Dec 2020 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 8 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व फतेहपुर पप्पू को नगर पालिका वितीय संसाधन बोर्ड लखनऊ का सचिव बनाया गया है। सभी तबादले केंद्रीय निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद किए गए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट मुरादाबाद लालता प्रसाद शाक्य को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व फतेहपुर के पद पर तैनाती दी गई है। एसडीएम अंबेडकरनगर महेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट मुरादाबाद, सिटी मजिस्ट्रेट बहराइच जयप्रकाश को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व इटावा तथा सिटी मजिस्ट्रेट बुलंदशहर अभय कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व बस्ती के पद पर तैनाती दी गई है। रमेश चंद्र -द्वितीय को अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व बस्ती के पद से हटाकर प्रयागराज का अपर आयुक्त बनाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज रजनीश मिश्र का पिछले दिनों अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। वह प्रयागराज के सिटी मजिस्ट्रेट बने रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर स्थानांतरणाधीन विनय कुमार सिंह को बुलंदशहर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।