फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Eight High Court judges infected, only virtual hearing from January 10 in Allahabad High Court and Lucknow Bench

यूपी : गृह विभाग के दोनों सचिव, आठ जज संक्रमित, हाईकोर्ट में आज से सिर्फ वर्चुअल सुनवाई

Mon, 10 Jan 2022 09:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Jan 2022 09:34 AM IST
सार

अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि अगले 15 दिनों तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई होगी। इसके बाद स्थिति का आकलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Eight High Court judges infected, only virtual hearing from January 10 in Allahabad High Court and Lucknow Bench
इलाहाबाद हाईकोर्ट

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में गृह विभाग के अफसर के साथ हाईकोर्ट के जज भी आ गए हैं। गृह विभाग के दोनों सचिव संक्रमित हो गए हैं तो अब तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के 8 जज संक्रमित हो चुके हैं। जजों के संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट व लखनऊ पीठ में सोमवार से सिर्फ वर्चुअल सुनवाई होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सचिव गृह तरुण गॉबा और बीडी पॉल्सन ने हल्के लक्षण के बाद जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों अफसर होम आइसोलेशन में हैं। दोनों अफसरों केस्टाफ की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


कोर्ट के कई कर्मचारी व रजिस्ट्री के सदस्य भी संक्रमित
मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अध्यक्षता में रविवार को वरिष्ठ जजों व बार के प्रतिनिधियों की हुई वर्चुअल बैठक में हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई का निर्णय लिया गया। अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि अगले 15 दिनों तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई होगी। इसके बाद स्थिति का आकलन किया जाएगा। बैठक में पता चला कि इलाहाबाद हाईकोर्ट व लखनऊ पीठ के 8 न्यायाधीशों के अलावा कोर्ट के विभिन्न कर्मचारी और रजिस्ट्री के सदस्य भी संक्रमित हुए हैं। अभी तक हाईकोर्ट में हाइब्रिड मोड से यानी वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरीके से सुनवाई हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed