फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ED seeks seven-day remand of Changur and Naveen, petition filed in court; hearing may take place soon

यूपी: ईडी ने छांगुर और नवीन की मांगी सात दिन की रिमांड, अदालत में अर्जी की दाखिल; जल्द हो सकती है सुनवाई

Wed, 23 Jul 2025 08:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Jul 2025 08:47 PM IST
सार

ED action on Chhangur: ईडी ने  बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण का सिंडीकेट चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर पर दस दिन की रिमांड मांगी है। 

विज्ञापन
UP: ED seeks seven-day remand of Changur and Naveen, petition filed in court; hearing may take place soon
ईडी की 12 टीमों ने छांगुर के ठिकानों को खंगाला था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण का सिंडीकेट चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके सहयोगी नवीन रोहरा को कस्टडी रिमांड पर देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में अर्जी दाखिल कर दी है। इस मामले की पीएमएलए की विशेष अदालत में जल्द सुनवाई होगी।

विज्ञापन


बता दें कि छांगुर को बीते दिनों एटीएस ने गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। वहीं एटीएस की एफआईआर के आधार पर ईडी ने भी छांगुर और उसके करीबियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद बलरामपुर और मुंबई के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। 
विज्ञापन


अब ईडी छांगुर और नवीन को रिमांड पर लेकर उनके बैंक खातों में आए करोड़ों रुपये के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही बलरामपुर, पुणे, मुंबई आदि शहरों में खरीदी गई संपत्तियों के लिए कहां से पैसा आया था, इस बारे में भी गहनता से जांच करेगी। दरअसल, ईडी को छांगुर के ठिकानों पर छापों के दौरान तमाम संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। ईडी ने छांगुर और उसके करीबियों के 22 बैंक खातों में करीब 60 करोड़ रुपये आने का भी ब्योरा जुटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed