{"_id":"6929b8147e072e790c0f24a6","slug":"up-ed-raids-premises-of-bahraich-real-estate-businessman-for-tax-evasion-of-rs-50-crore-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बहराइच के रीयल एस्टेट कारोबारी मोईन खान के ठिकानों से 50 करोड़ की कर चोरी, आयकर विभाग की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बहराइच के रीयल एस्टेट कारोबारी मोईन खान के ठिकानों से 50 करोड़ की कर चोरी, आयकर विभाग की छापेमारी
Fri, 28 Nov 2025 08:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:35 PM IST
सार
ED raids: यूपी के बहराइच जिले में रीयल एस्टेट कारोबारी अब्दुल रहमान उर्फ मोईन खान के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे में करीब 50 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बहराइच के रीयल एस्टेट कारोबारी अब्दुल रहमान उर्फ मोईन खान के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे में करीब 50 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुराग मिले हैं। छापे की कार्रवाई शुक्रवार को समाप्त हो गई। अब विभाग द्वारा मोईन खान और उसकी फर्मों को सामान की आपूर्ति करने वाले कारोबारियों को तलब कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि आयकर विभाग, लखनऊ की इंवेस्टिगेशन विंग ने बुधवार को मोईन खान के बहराइच स्थित 4 ठिकानों के साथ आगरा, मथुरा और बरेली के कुछ कारोबारियों के ठिकानों को भी खंगाला था। अधिकारियों को मोईन के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट से तमाम संदिग्ध लेन-देन से जुड़ा डाटा भी मिला है। यह भी पता चला है कि उसने बैंक से 20 करोड़ रुपये का ऋण लिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा करीबियों से करीब 40 करोड़ रुपये का असुरक्षित ऋण भी लिया था। आयकर विभाग ने जब इस रकम के निवेश के बारे में सवाल किए तो वह टालमटोल करने लगा। बीते 5 वर्षों में टर्नओवर 6 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ रुपये से अधिक होने की ठोस वजह भी नहीं बताई। इसी वजह से अब उसे तलब कर पूछताछ करने की तैयारी है।
विज्ञापन