{"_id":"65d8c79b0077513c22087816","slug":"up-ed-interrogated-to-luis-khurshid-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस से फिर पांच घंटे पूछताछ, ईडी को दस्तावेज सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस से फिर पांच घंटे पूछताछ, ईडी को दस्तावेज सौंपे
Fri, 23 Feb 2024 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Feb 2024 09:58 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद से बृहस्पतिवार को पांच घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिव्यांगजनों के उपकरण वितरण में हुए घपले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद से ईडी की टीम ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार पूछताछ की। पांच घंटे की पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लुईस ने ईडी द्वारा मांगे गए दस्तावेज भी जमा कराए। लुईस से बीते सप्ताह लगातार दो दिन तक राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पूछताछ हुई थी।
अब दस्तावेजों के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जल्द तत्कालीन जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारियों से भी पूछताछ हो सकती है।