{"_id":"670fd9f2af64b442a20dd146","slug":"up-ed-again-scrutinized-documents-at-sahara-s-corporate-office-interrogated-several-directors-raided-in-jul-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:सहारा के कॉरपोरेट ऑफिस पर ईडी ने फिर खंगाले दस्तावेज, कई निदेशकों से पूछताछ, जुलाई में मारा था छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:सहारा के कॉरपोरेट ऑफिस पर ईडी ने फिर खंगाले दस्तावेज, कई निदेशकों से पूछताछ, जुलाई में मारा था छापा
Thu, 17 Oct 2024 08:04 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:04 AM IST
सार
Raids on Sahara India family: सहारा इंडिया ग्रुप के कपूरथला स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में एक बार फिर ईडी के अधिकारी पहुंचे। हालांकि यह छापा न होकर जांच की कार्रवाई ज्यादा थी।
विज्ञापन
सहारा इंडिया परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारा इंडिया ग्रुप के कपूरथला स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में बुधवार को कोलकाता से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सर्वे किया। टीम ने ग्रुप की हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के दस्तावेजों को खंगाला और निदेशकों समेत कई कर्मचारियों से पूछताछ की। ईडी ने बीती 3 जुलाई को सोसाइटी के कोलकाता और लखनऊ स्थित छह ठिकानों पर छापा मारा था। इसी मामले की जांच के लिए ईडी के अधिकारी दोबारा आए हैं।
विज्ञापन
जुलाई में मारे गए छापे में ईडी ने सहारा के कॉरपोरेट ऑफिस से नकद 2.98 करोड़ रुपये बरामद किए थे। कई संपत्तियों के दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए थे। टीम ने करीब 700 फर्जी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। इन दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ईडी की टीम दोबारा मंगलवार रात राजधानी आई और बुधवार सुबह सहारा के कॉरपोरेट ऑफिस जाकर छानबीन शुरू कर दी। ईडी के हाथ लगे सुबूतों में कई शहरों में सहारा द्वारा कंपनियों के नाम पर खरीदी गईं बेशकीमती भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक इन कंपनियों के निदेशकों के बारे में छानबीन की जा रही है। इस मामले में ईडी सहारा की कंपनियों के कई निदेशकों को बीते दिनों अपने कोलकाता दफ्तर में तलब करके पूछताछ भी कर चुका है।
विज्ञापन