{"_id":"69877923d0d569494a055bcc","slug":"up-dynamic-fare-system-may-be-removed-from-shatabdi-trains-railways-is-considering-it-fares-will-be-reduced-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शताब्दी ट्रेन से हटाया जा सकता है डायनेमिक फेयर सिस्टम, रेलवे कर रहा है मंथन; इतना घटेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शताब्दी ट्रेन से हटाया जा सकता है डायनेमिक फेयर सिस्टम, रेलवे कर रहा है मंथन; इतना घटेगा किराया
Sat, 07 Feb 2026 11:10 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:10 PM IST
सार
Lucknow Delhi Shatabdi: लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में डायनेमिक फेयर सिस्टम हटाया जा सकता है। इसका सीधा असर किराये पर पड़ेगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से डायनेमिक फेयर हट सकता है। इससे किराया आधा हो जाएगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। इस बाबत रेलवे बोर्ड स्तर पर मंथन किया जा रहा है। यात्रियों के हित में निर्णय लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन 12003 शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन होता है। यह ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे रवाना होती है। ट्रेन में विमानों की तर्ज पर डायनेमिक फेयर सिस्टम लागू है। इससे प्रत्येक 10 प्रतिशत सीटों की बुकिंग के बाद किराया 10 प्रतिशत बढ़ जाता है। इससे अधिकतम किराया बेसफेयर का डेढ़ गुना तक हो जाता है। यह व्यवस्था लॉकडाउन के पहले से लागू है।
गत वर्ष चेयरकार ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराया कम करने को लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर बात हुई। जोनल रेलवे से चेयरकार ट्रेनों का विवरण मांगा गया। इसी बीच दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस से डायनेमिक फेयर हटाने की मांग की गई। उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी लिखा। सूत्र बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। ऐसा होने पर किराया करीब आधा हो जाएगा।
विज्ञापन
अभी इतना लगता है किराया
लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार का किराया अभी 1,420 रुपये है। इसमें बेस फेयर 715 रुपये व डायनेमिक चार्ज 286 रुपये लग रहा है। इसके अतिरिक्त 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 45 रुपये सुपरफास्ट चार्ज, 55 रुपये जीएसटी, 275 रुपये कैटरिंग चार्ज शामिल है। डायनेमिक फेयर हटने से किराए पर काफी असर पड़ेगा।
आठ साल पहले 700 रुपये था किराया
एसएस उप्पल बताते हैं कि लॉकडाउन से पूर्व शताब्दी एक्सप्रेस में सामान्य टिकट व्यवस्था लागू थी। चेयरकार का टिकट 700 रुपये तक मिल जाता था, लेकिन अब यात्रियों को महंगे टिकट पर सफर करना पड़ रहा है।