{"_id":"67c7ca60f804fe48e30375b0","slug":"up-during-mahakumbh-40-lakh-vehicles-passed-through-three-expressways-of-the-state-40-deaths-occurred-in-mo-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महाकुंभ के दौरान प्रदेश के तीन एक्सप्रेसवे से गुजरे 40 लाख वाहन, 500 से ज्यादा हादसों में हुईं 40 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महाकुंभ के दौरान प्रदेश के तीन एक्सप्रेसवे से गुजरे 40 लाख वाहन, 500 से ज्यादा हादसों में हुईं 40 मौतें
Wed, 05 Mar 2025 09:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:22 AM IST
सार
Accidents during Mahakumbh: यूपीडा ने एक्सप्रेसवे से गुजरे वाहनों का ब्योरा साझा करते हुए बताया कि महाकुंभ के समय इन तीन एक्सप्रेस वे 500 से ज्यादा हादसे हुए।
विज्ञापन
महाकुंभ के दौरान व्यस्त रहे एक्सप्रेसवे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ के दौरान प्रदेश के तीन एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले वाहनों ने रिकॉर्ड बना दिया। इस वर्ष जनवरी-फरवरी के दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से 40 लाख से ज्यादा वाहन गुजरे। इस दौरान 564 सड़क हादसे हुए जिनमें 40 लोगों की मौत हुई। यह जानकारी यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) की ओर से साझा की गई है।
विज्ञापन
यूपीडा के मुताबिक सुरक्षा के लिए एक्सप्रेसवे के प्रत्येक पैकेज में एक सुरक्षा अधिकारी, दो सहायक सुरक्षा अधिकारी, प्रति शिफ्ट चार पूर्व सैनिक और प्रति शिफ्ट एक वाहन चालक को तैनात किया गया था। एक एक्सप्रेसवे औसतन दो से चार पैकेज में बंटा होता है। एक जनवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से रिकॉर्ड 28.40 लाख वाहन गुजरे। इसी अवधि में वर्ष 2024 में ये संख्या करीब 17 लाख और वर्ष 2023 में 16 लाख थी। यानी पिछले वर्ष की तुलना में करीब 70 फीसदी ज्यादा वाहनों ने फर्राटा भरा।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बीती जनवरी-फरवरी में लगभग 15.10 लाख वाहन गुजरे। वर्ष 2024 में इस एक्सप्रेसवे से करीब 10 लाख और वर्ष 2023 में 7 लाख वाहन गुजरे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से महाकुंभ की अवधि में 2.87 लाख वाहन गुजरे।
विज्ञापन
ओवरस्पीडिंग और हादसे भी खूब
वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से ड्राइविंग में भी खूब लापरवाही सामने आई। इससे 564 हादसों में 40 लोगों की मौत हो गई और 524 लोग घायल हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड के 8.45 लाख से ज्यादा चालान किए गए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ये संख्या 6.64 लाख से ज्यादा रही। एक्सप्रेसवे सबसे ज्यादा कारों ने फर्राटा भरा। तीनों एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले कुल वाहनों में कारों की हिस्सेदारी करीब 65 फीसदी रही।