फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Due to storm, flight operations were affected for hours, many flights were diverted

UP: आधी-तूफान के चलते घंटों तक प्रभावित रही विमानों की उड़ान, कई फ्लाइट्स डायवर्ट

Fri, 11 Apr 2025 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 04:07 PM IST
सार

बिगड़े मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है। कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है तो कई उड़ाने देरी से लखनऊ पहुंची हैं।

विज्ञापन
UP: Due to storm, flight operations were affected for hours, many flights were diverted
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंधी-बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। आंधी के चलते अहमदाबाद से लखनऊ और बंगलूरू से लखनऊ आने वाली फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया। कई उड़ानें निर्धारित समय से लेट हुईं। इंडिगो की फ्लाइट 6ई 244 सुबह अहमदाबाद से 6:55 बजे रवाना हुई थी। तय समय 8:50 बजे यह लखनऊ तक पहुंच भी गई, लेकिन यहां मौसम खराब था।

विज्ञापन


तेज हवा के बीच विमान उतारना खतरनाक हो सकता था। ऐसे में फ्लाइट को अयोध्या डायवर्ट कर दिया गया। मौसम ठीक होने के बाद यह फ्लाइट 11:45 बजे लखनऊ वापस आई। इसी तरह बंगलूरू से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2701 तय समय पर लखनऊ हवाई क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Weather: अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज... मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी; बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ लाख नहीं दिए तो जेई ने थमा दिया 6.69 लाख का एस्टीमेट, निलंबित


मौसम खराब देख एटीसी ने इसे वाराणसी डायवर्ट किया। मौसम ठीक होने पर यह फ्लाइट 11:10 बजे लखनऊ वापस आई। मौसम से हैदराबाद, दिल्ली, मुम्बई की उड़ानें भी लेट हुईं। इनके अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ान एके 015 व आईएक्स 105 भी लेट होने वाली फ्लाइटों में शामिल रही।

लखनऊ में बिगड़े मौसम का असर हवाई उड़ानों पर भी दिखा। तेज हवाओं और बारिश के चलते अहमदाबाद व बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट्स को अयोध्या और वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घंटों की देरी से लखनऊ पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed