फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Driving on Bundelkhand Expressway is the most expensive, Gorakhpur link is second, this is the rate list

यूपी: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाना सबसे महंगा, गोरखपुर लिंक दूसरे नंबर पर, जानिए क्या हैं इनकी दरें

Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
सार

Expressway in Up: पूरे प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना सबसे महंगा होने जा रहा है। महंगे टोल के मामले में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे दूसरे नंबर पर है। 

विज्ञापन
UP: Driving on Bundelkhand Expressway is the most expensive, Gorakhpur link is second, this is the rate list
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होगा सबसे महंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर टोल एकत्र करने के लिए यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने आवेदन मांगे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का औसत टोल शुल्क आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक की तुलना में सबसे ज्यादा है। महंगे शुल्क के मामले में इन तीनों में गोरखपुर दूसरे नंबर पर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक तरफ का प्रति किलोमीटर औसत शुल्क 9.24 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर प्रति किलोमीटर औसत टोल 8.63 रुपये पड़ेगा।

विज्ञापन


यूपीडा की शर्तों के मुताबिक टोल एकत्र करने वाली कंपनी ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर चार एम्बुलेंस और चार पेट्रोल वाहनों का संचालन भी करेगी। इस एक्सप्रेस वे से सालाना 60 करोड़ रुपये टोल का अनुमान लगाया गया है। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में टोल एकत्र करने वाली कंपनी को 12 एम्बुलेंस और 12 पेट्रोल वाहन का संचालन करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां से सालाना 150 करोड़ रुपये का टोल मिलने का अनुमान यूपीडा ने लगाया है।

विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे (एकतरफ का टोल टैक्स)

(औसत टोल प्रति किमी-8.63 रुपये )
दोपहिया और तीन पहिया वाहन - 140 रुपये
कार, जीप,वैन आदि                        -280 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस -435 रुपये
ट्रक और बस आदि                         -830 रुपये
मल्टी एक्सल व भारी वाहन             -1325 रुपये
ओवरसाइज वाहन                         -1725 रुपये

(कुल लंबाई -91.35 किलोमीटर)
 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे (एकतरफ का टोल टैक्स)

(कुल लंबाई -196.1 किलोमीटर)

(औसत टोल प्रति किमी- 9.24 रुपये)
दोपहिया और तीन पहिया वाहन - 310 रुपये
कार, जीप,वैन आदि                        -620 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस -990 रुपये
ट्रक और बस आदि                         -1985 रुपये
मल्टी एक्सल व भारी वाहन             -3050 रुपये
ओवरसाइज वाहन                         -3920 रुपये
 
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (एकतरफ का टोल टैक्स)

UP: Driving on Bundelkhand Expressway is the most expensive, Gorakhpur link is second, this is the rate list
यूपी के एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
(कुल लंबाई -302.2)

(औसत टोल प्रति किमी-7.29)


कार, जीप,वैन आदि                        -665 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस -1035 रुपये
ट्रक और बस आदि                         -2075 रुपये
मल्टी एक्सल व भारी वाहन             -3170 रुपये
ओवरसाइज वाहन                         -4070 रुपये

(अधिकतम शुल्क)
(नोट -औसत में सभी श्रेणी के वाहनों का टोल जोड़कर प्रति किलोमीटर टोल टैक्स निकाला गया है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed