{"_id":"6a2a2870384dfdcb8d01b44d","slug":"up-doctor-recruitment-process-to-be-changed-in-the-state-walk-in-interviews-to-be-held-every-month-for-vaca-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में बदली जाएगी डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया, अब खाली पदों पर हर महीने होगा वॉक इन इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में बदली जाएगी डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया, अब खाली पदों पर हर महीने होगा वॉक इन इंटरव्यू
Thu, 11 Jun 2026 08:46 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:46 AM IST
सार
Doctors Recruitment Process: प्रदेश में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में अब बदलाव होने जा रहा है। अब खाली पदों को भरने के लिए हर महीने इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
यूपी में डॉक्टर बनने की प्रक्रिया में बदलाव।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
प्रदेश में डॉक्टरों के खाली पदों पर अब हर माह वॉक-इन इंटरव्यू होगा। खाली पद के लिए पोर्टल तैयार हो रहा है। इस पर नवंबर और मई माह में अस्पताल में खाली पद का विवरण दर्ज किया जाएगा। पहले चरण में संविदा पर तीन हजार डॉक्टर तैनात करने की योजना है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष के निर्देशन में तैयार की गई व्यवस्था में हर वर्ष पहली मई और पहली नवंबर को जनपदवार रिक्त पदों का विवरण पोर्टल पर जारी किया जाएगा। इसके बाद संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति प्रत्येक माह की 15 तारीख को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करेगी।
विज्ञापन
यदि किसी पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त होता है, तब भी इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एमबीबीएस चिकित्सकों को एक लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र, आकांक्षी जिलों या आकांक्षी ब्लॉकों में सेवाएं देने वालों को पांच फसदी हर साल मानदेय बढ़ाते हुए अधिकतम तीन लाख रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जा सकेगा।
विज्ञापन