फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Diwali removed the 'darkness' of financial crisis in roadways, earned more than 138 crores in nine days

यूपी : दिवाली ने दूर किया रोडवेज में आर्थिक तंगी का ‘अंधेरा’, नौ दिन में कमाए 138 करोड़ से ज्यादा

Fri, 12 Nov 2021 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Nov 2021 10:40 AM IST
सार

- 2 से 10 नवंबर की अवधि में सामान्य दिनों की तुलना में 30 करोड़ ज्यादा हुई कमाई
- स्पेयर पार्ट्स के अभाव में एक हजार बसें कार्यशालाओं में ही खड़ी रहीं, फिर भी कर्मियों ने किया कमाल

विज्ञापन
UP: Diwali removed the 'darkness' of financial crisis in roadways, earned more than 138 crores in nine days
यूपी रोडवेज की बसें

विस्तार

दिवाली से पहले जिस राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को निजी हाथोें में सौंपने की चर्चा थी, उसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों (संविदा कर्मी भी) ने नौ दिन में 138 करोड़ से अधिक रुपये कमाकर दिखा दिया। इस अवधि में रोडवेज की रोजाना की औसत आय 15 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। वहीं, सामान्य दिनों में यह आंकड़ा औसतन 12 करोड़ रुपये ही रहता है। इससे रोडवेज में आर्थिक तंगी का जो अंधेरा था, उसे दिवाली ने उजाले में बदल दिया। 

विज्ञापन


अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह कमाल तब किया, जब पिछली दिवाली के मुकाबले इस दिवाली में निगम के बेड़े में एक हजार से अधिक बसें स्पेयर पार्ट्स के अभाव में कार्यशालाओं में ही खड़ी रहीं। दिवाली से छठ पूजा पर निकली सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चालकों एवं परिचालकों ने बसें कम होने के बाद भी रिकॉर्ड तोड़ संचालन किया। इससे नौ दिनों में सामान्य रूप से होने वाली आय से 30 करोड़ रुपये ज्यादा रोडवेज को मिले। 
विज्ञापन


गाजियाबाद परिक्षेत्र अव्वल, लखनऊ को दूसरा स्थान
नौ दिनोें में सर्वाधिक कमाई में गाजियाबाद परिक्षेत्र अव्वल रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक गाजियाबाद ने 13.64 करोड़ की आय की जो 20 परिक्षेत्रों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर लखनऊ परिक्षेत्र रहा। यहां के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस के मुताबिक 11.67 करोड़ की कमाई हुई। बरेली परिक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। यहां के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी के अनुसार इस अवधि में परिक्षेत्र की 8.81 करोड़ की कमाई हुई है। लखनऊ में कैसरबाग डिपो की सर्वाधिक कमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल से टैक्स घटने का भी मिला फायदा
सरकार के दिवाली पर पेट्रोल एवं डीजल से टैक्स कम करने के फैसले से भी रोडवेज को फायदा मिला। जब से डीजल 12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ, तब से रोडवेज को रोजाना 80 लाख से एक करोड़ रुपये तक की बचत हो रही है। प्रबंधन ने बताया कि पहले डीजल लगभग 98 रुपये प्रति लीटर खरीद रहे थे, जिसका रेट घट करके 86 रुपये प्रति लीटर हो गया। इससे प्रति माह 25 से 30 करोड़ रुपये बचने की उम्मीद है।  

कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई
उप्र. रोडवेज कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा ने कहा कि दिवाली से पहले जिस तरह नव नियुक्त प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा ने नियमित कर्मियों को महंगाई भत्ता व संविदा के वेतन में बढ़ोतरी का लाभ दिया, उससे अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। इसी का नतीजा रहा कि रोडवेज की जबरदस्त कमाई हुई है। एक तरह से कर्मचारियों की मेहनत रंग ला रही है।


एक दिन में सर्वाधिक 18.48 करोड़ की आय
प्रदेश में सर्वाधिक सवारियों ने छठ पूजा के चलते आठ नवंबर को यात्रा की। इससे निगम ने इस दिन सर्वाधिक 18.48 करोड़ रुपये कमाए, जो सामान्य दिनों की आय से लगभग छह करोड़ अधिक है।
- विद्वांशु कृष्ण, उपमुख्य लेखाधिकारी परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed