फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dismissal sword on those getting jobs in cooperative department

यूपी : सहकारिता विभाग में नौकरी पाने वालों पर बर्खास्तगी तलवार

Fri, 28 May 2021 04:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 May 2021 04:06 PM IST
सार

2324 कर्मचारियों-अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इन सभी की भर्ती समाजवादी पार्टी के शासनकाल में 2012 से 2017 के बीच हुई थी।

विज्ञापन
UP: Dismissal sword on those getting jobs in cooperative department
घोटाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहकारिता विभाग में हुए भर्ती घोटाले में अब चयनित कर्मचारियों पर गाज गिराने की तैयारी है। इस भर्ती घोटाले के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एसआईटी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके बाद से उन 2324 कर्मचारियों-अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इन सभी की भर्ती समाजवादी पार्टी के शासनकाल में 2012 से 2017 के बीच हुई थी।  

विज्ञापन


01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 के बीच सहकारिता विभाग की सात संस्थाओं में 2374 पदों पर भर्तियां हुई थी। इन भर्तियों की जिम्मेदारी उप्र सहकारी संस्थागत सेवा मंडल पर थी। भाजपा सरकार बनने के बाद इस भर्ती घोटाले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। जांच के बाद अधिकारियों के खिलाफ तो एफआईआर करा दी गई है।
विज्ञापन


अब चयनित 2324 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। क्योंकि भाजपा सरकार ने उप्र कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड में सहायक प्रबंधकों की भर्ती में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद सभी 50 सहायक प्रबंधकों को एक महीने की नोटिस देकर बर्खास्त कर दिया था। उस प्रकरण को देखते हुए इन 2324 पदों पर चयनित लोगों के बीच हडक़ंप मचा हुआ है। इस मामले में बैंक के तत्कालीन प्रबंध निदेशक आरके सिंह, सेवा मंडल के चेयरमैन रामजतन यादव, सदस्य संतोष कुमार व कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर हुआ था चयन
एसआईटी ने जिस भर्ती मामले में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें सहकारिता विभाग के छह विभाग है। सबसे अधिक 1018 पर उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक में असिस्टेंट एकाउंटेंट और सहायक शाखा आंकिक के हैं। इसके बाद 762 पद जिला सहकारी बैंकों में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक, कैशियर व टाइपिस्ट के हैं।


इसके अलावा यूपी कोऑपरेटिव यूनियन में कनिष्ठ सहायक के 303 पद, उप्र राज्य भंडारागार निगम में उप प्रबंधक व कनिष्ककार्यालय सहायक के 69 पद, यूपी पीसीएफ में सहायक प्रबंधक व कैशियर के 154 पद और उप्र राज्य सहकारी संघ लिमिटेड में सहायक अभियंता के 16 पद और उप प्रबंधक 02 पद हैं। इन पदों पर चयनित सभी लोगों के सिर पर बर्खास्तगी तलवार लटक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed