फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dharmendra Pradhan will brainstorm on election preparations for three days from tomorrow

यूपी : कल से तीन दिन तक चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे धर्मेंद्र प्रधान 

Tue, 21 Sep 2021 02:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Sep 2021 02:05 AM IST
सार

चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सात सह प्रभारी, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और छह सह प्रभारियों की टीम 22 को लखनऊ आएगी।

विज्ञापन
UP: Dharmendra Pradhan will brainstorm on election preparations for three days from tomorrow
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को लेकर 22 से 24 सितंबर तक मंथन करेंगे। इसके लिए चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सात सह प्रभारी, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और छह सह प्रभारियों की टीम 22 को लखनऊ आएगी। प्रदेश भाजपा ने प्रधान के नेतृत्व में चुनाव प्रभारियों की टीम के पहली बार लखनऊ आगमन पर सभी छह क्षेत्रों से लेकर प्रदेश स्तर तक की चुनावी तैयारी का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रधान को चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय और विवेक ठाकुर एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार संगठन में भी पश्चिम क्षेत्र में लोकसभा सदस्य संजय भाटिया, बृज में बिहार के विधायक संजीव चौरसिया, अवध में राष्ट्रीय मंत्री वाय, सत्या कुमार, कानपुर में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गोरखपुर में राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और काशी में सुनील ओझा को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


चुनाव प्रभारियों और संगठन प्रभारियों की टीम राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित प्रदेश महामंत्रियों के साथ चुनावी तैयारी पर मंथन करेगी। 22 की शाम प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक के बाद 23 को धर्मेंद्र प्रधान गोरखपुर जाएंगे। इसके बाद 24 को लखनऊ में फिर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान और राधा मोहन सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रभारी महामंत्रियों के साथ क्षेत्र की जातीय स्थिति, राजनीतिक समीकरण, 2017 के चुनाव परिणाम, आगामी चुनाव में पार्टी की जीत की संभावना सहित अन्य मुद्दों पर बात करेंगे।


लखनऊ से पहले दिल्ली में हुई बैठक
भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह ने लखनऊ आने से पहले 19 और 20 सितंबर को दिल्ली में बैठक की। दोनों के बीच विपक्षी दलों की स्थिति, संगठनात्मक स्थिति, सरकार के कामकाज और संभावित चुनावी रणनीति पर बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed