{"_id":"617aa1cc91c7c81d071bd84d","slug":"up-dharmendra-pradhan-said-gandhi-family-is-unable-to-decide-even-the-leadership-of-congress-bjp-has-given-rights-and-respect-to-the-backwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कांग्रेस का नेतृत्व तक तय नहीं कर पा रहा गांधी परिवार, भाजपा ने ही दिया पिछड़ों को अधिकार और सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कांग्रेस का नेतृत्व तक तय नहीं कर पा रहा गांधी परिवार, भाजपा ने ही दिया पिछड़ों को अधिकार और सम्मान
Thu, 28 Oct 2021 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:18 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात कर रही है जबकि हकीकत है कि अभी तो उनकी पार्टी की मुखिया ही पेंशन पर है।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस यूपी में सरकार बनाने का ख्याली पुलाव पका रही है। मगर, तय नहीं कर पा रही है कि परिवार में से पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात कर रही है, जबकि उनकी पार्टी की मुखिया ही पेंशन पर हैं। प्रधान ने ये बातें बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में कुर्मी समाज के लोगों से कहीं।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से प्रदेश के पिछड़े, वंचित और शोषित समाज के जीवन में आया परिवर्तन पिछली सरकारों का कच्चा चिट्ठा खोलता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि एक परिवार के युवराज कह रहे हैं कि वह पिछड़ों को एकजुट कर रहे हैं, लेकिन वह तो अपने खानदान को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश से लेकर पेट्रोल पंप आवंटन तक में ओबीसी को आरक्षण दिलाया है। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी 30-40 विधायक कुर्मी समाज से हैं। चाहे वह किसी भी दल से हो, लेकिन जब उनका नाम पढ़ा जाता है तो समाज के लोगों को आत्मविश्वास बढ़ता है कि वह लोग सदन में समाज के हक की बात उठा रहे हैं।
विज्ञापन
गरीबों और पिछड़ों के खिलाफ कर रहे गठजोड़
प्रधान ने कहा कि प्रजातंत्र को अपने परिवार तक सीमित रखने वाले दो-तीन खानदान प्रदेश में गरीबों व पिछड़ों के खिलाफ गठजोड़ कर रहे हैं। इस गठजोड़ का एक ही जवाब है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करना।
सपा का जीताना मानें आतंकवाद व सिमी को निमंत्रण : स्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवारों को जीताना आतंकवाद और सिमी को निमंत्रण देना होगा। सपा को वोट देना जगह-जगह बम फटवाना और जेल में बंद अपराधियों को बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में सपा उम्मीदवार के नाम के आगे का बटन दबाना भी पाप है। स्वतंत्र देव ने कहा कि कुर्मी समाज के लोग इस बहकावे में न आएं कि सपा का उम्मीदवार उनके समाज से है तो उसे वोट देकर जीता दें।
सपा के जितने सदस्य जीतकर सदन में जाएंगे, वह उतना ही आतंकवाद को निमंत्रण देंगे। सपा सरकार में बहन-बेटियां, व्यापारी, किसान और नौजवान सुरक्षित नहीं था। आज योगी सरकार में किसी को इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी बहन-बेटी की ओर आंख उठाकर भी देख ले। प्रदेश में गुंडागर्दी, अपराध और माफियाराज समाप्त होने का सबसे अधिक फायदा पिछड़े वर्ग को ही मिला है।