फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP sends an injured girl to hospital in Lucknow.

सड़क किनारे घायल पड़ी युवती को डीजीपी ने भिजवाया अस्पताल, परिजनों को दी जानकारी

Tue, 10 Sep 2019 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Sep 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
UP DGP sends an injured girl to hospital in Lucknow.
यूपी डीजीपी ओपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार पर सोमवार सुबह रास्ते में सड़क किनारे घायल पड़ी युवती को डीजीपी ओपी सिंह ने अस्पताल भिजवाया। यही नहीं, बिना हेलमेट बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवक का चालान भी कराया।

विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह सुबह सिग्नेचर बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान एक युवती गोमती नदी के बंधा रोड गोमतीनगर विस्तार पर रास्ते में सड़क किनारे घायल पड़ी थी।
विज्ञापन


यह देखकर डीजीपी ने अपने वाहन रुकवाए और घायल युवती को सरकारी वाहन से सिविल अस्पताल भिजवाया। उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डीजीपी के निर्देश पर मातहत कर्मियों ने युवती के परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीजीपी आगे बढ़े तो मोटर साइकिल (यूपी 32-जीडी-2045) पर तीन युवक बिना हेलमेट के जाते दिखे। डीजीपी ने युवकों को रोका और बाइक चला रहे उजरियांव थाना गोमतीनगर निवासी सलाउद्दीन का चालान कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed