फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP's order: There should be no violation of model code of conduct during Holi-Ramadan, ambulances will be

यूपी डीजीपी का आदेश: होली-रमजान में ना हो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, अवैध शराब पर रखें निगरानी

Thu, 21 Mar 2024 08:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Mar 2024 08:54 PM IST
सार

UP DGP's order: यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि होली और रमजान के समय आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन ना हो पाए इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा। 

विज्ञापन
UP DGP's order: There should be no violation of model code of conduct during Holi-Ramadan, ambulances will be
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिया आदेश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली के दृष्टिगत मातहतों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली और रमजान के कार्यक्रमों के दौरान लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाए, जहां आकस्मिक सेवाएं दिन-रात सुचारू रहें। इसी तरह 108 एंबुलेंस सेवा को भी अलर्ट पर रखा जाए। मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था भी आवश्कतानुसार की जाए।

विज्ञापन


डीजीपी की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया कि आबकारी विभाग और स्थानीय मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय करके अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। दंगा निरोधक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधिकारी पीएसी के साथ ज्यादा से ज्यादा फुट पेट्रोलिंग करें। 
विज्ञापन


सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए गहन निगरानी की जाए।धर्मगुरूओं, कार्यक्रम एवं जुलूस के आयोजकों, शांति समितियों आदि के साथ वरिष्ठ अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट वार्ता कर लें। त्योहारों से संबंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए। किसी नई परंपरा की अनुमति न दी जाए। बीते वर्षों में होलिका दहन एवं रंगोत्सव आदि के दौरान हुये विवाद आदि की सूची बनाकर उनका भी निस्तारण करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली जुलूस के मार्गो पर अधिक से अधिक पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी पूर्व से फ्लैग मार्च व एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही कर लें। जुलूसों में बाक्स फार्मेट डिप्लायमेंट व संवेदनशील स्थानों पर रूफ टॉप ड्यूटी लगायी जाए। अभिसूचना तंत्र और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखते हुए हर छोटी से छोटी घटना पर तत्काल रिस्पांस किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल तथा सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed