फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: DGP Rajiv Krishna's First Statement on the Noida Incident—Says Situation is Normal; Strict Action Against

UP: नोएडा घटना पर डीजीपी राजीव कृष्ण का पहला बयान, बोले- हालात सामान्य, भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी

Tue, 14 Apr 2026 08:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Apr 2026 08:00 PM IST
सार

राजीव कृष्ण ने नोएडा घटना पर कहा कि हालात सामान्य हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
UP: DGP Rajiv Krishna's First Statement on the Noida Incident—Says Situation is Normal; Strict Action Against
राजीव कृष्ण, डीजीपी यूपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भड़काने वालों की तलाश तेज कर दी है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने अब तक 7 एफआईआर दर्ज करने के साथ 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। शासन के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कर रही एसटीएफ को दिल्ली के कुछ संगठनों की इसमें संलिप्तता के सुराग मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन




वहीं दूसरी ओर नोएडा में मंगलवार सुबह कुछ जगहों पर हिंसा भड़कने के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूप से स्थिति का जायजा लिया और नोएडा के अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि नोएडा में स्थिति अब सामान्य है। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं जो लगातार श्रमिक संगठनों और उद्यमियों से संवाद कर रहे हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। शासन के निर्देश पर नोएडा भेजी गई हाईपावर कमेटी भी पूरी संवेदनशीलता के साथ बातचीत से मामले को सुलझा रही है। कमेटी ने श्रमिकों के हित में कई फैसले लिए हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि कुछ समूहों ने श्रमिकों को भड़काने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पुख्ता सुबूत जुटाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह भड़काने वालों के बहकावे में न आएं। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। फिलहाल आसपास के जिलों से नोएडा में अतिक्ति पुलिस बल भेजा गया है, जो कुछ दिनों तक तैनात रहेगा।
 

उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों पर बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

सरकार ने श्रमिकों व उद्यमियों से संवाद और औद्योगिक सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाई है। समिति के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त हैं। अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई), प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन विभाग) और श्रमायुक्त कानपुर इसके सदस्य हैं। 

आज औद्योगिक इकाइयां बंद 

समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधि एवं उद्यमी संघों के तीन प्रतिनिधि भी सदस्य हैं। समिति ने नोएडा पहुंचते ही पहला निर्णय किया कि शांति व्यवस्था बनाने और स्थिति संभालने के मकसद से मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सभी औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।

Trending Videos

दो घंटे में ही पूरे शहर में फैल हालात हुए बेकाबू गई आग

चार दिनों से सुलग रही वेतन बढ़ाने की मांग सोमवार को ज्वाला बन गई। सुबह करीब 9 बजे फेज-2 की मदरसन कंपनी से श्रमिकों का शुरू हुआ प्रदर्शन देखते-देखते हिंसक बन गया। यह आग करीब दो घंटे में पूरे शहर में फैल गई। 

सड़क पर उतरे कामगारों ने सेक्टर-58, 59, 62, 63 और सेक्टर-84 की कंपनियों में तोड़फोड़ कर दी। इस बीच पुलिस ने कई स्थानों पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा।

दोपहर 2 बजे तक पुलिस के हटते ही श्रमिक टोलियों में सामने आकर प्रदर्शन करते रहे। आगजनी जारी रही। सीसीटीवी कैमरे और कांच तोड़ दिए गए। दो बजे के बाद मामला शांत होने लगा। कंपनियों के बाहर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed