{"_id":"607a76da8ebc3ed3d535f9f6","slug":"up-dgp-corona-positive-roshan-jaicob-takes-charge-of-lucknow-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: यूपी डीजीपी कोरोना संक्रमित, रोशन जैकब ने संभाला लखनऊ जिलाधिकारी का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: यूपी डीजीपी कोरोना संक्रमित, रोशन जैकब ने संभाला लखनऊ जिलाधिकारी का प्रभार
Sun, 18 Apr 2021 12:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:43 AM IST
सार
लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के संक्रमित होने के बाद आईएएस अफसर रोशन जैकब ने जिलाधिकारी लखनऊ का प्रभार संभाला है। वह सचिव भूतत्व खनिकर्म व निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के संक्रमित होने के बाद आईएएस अफसर रोशन जैकब ने जिलाधिकारी लखनऊ का प्रभार संभाल लिया है। वह सचिव भूतत्व खनिकर्म व निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा वह स्टाम्प रजिस्ट्रेशन के महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। आईएएस जैकब 2004 बैच की सचिव स्तर की अधिकारी हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 के संक्रमण से जंग की अगुवाई कर रही मुख्यमंत्री की टीम-11 के कई प्रमुख अधिकारी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। नया नाम सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार का जुड़ गया है। इससे कोविड प्रबंधन के संबंध में नीतिगत निर्णय लिए जाने के बाद उस पर अमल कराने की जिम्मेदारी चुनिंदा अफसरों के कंधों पर केंद्रित हो गई है।
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। डीजीपी भी टीम 11 का हिस्सा थे। मुख्यमंत्री की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद डीजीपी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। डीजीपी ने बताया कि वह अपने सारे काम घर से कर रहे हैं। जूम एप और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। पंचायत चुनाव और कोविड की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी पत्रावली आती है उसे हस्ताक्षर करने के बाद पहले सैनिटाइज किया जाता है और फिर मुख्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व सचिव मुख्यमंत्री नियमित रूप से टीम-11 की बैठकों के हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस टीम ने कोविड से संक्रमित लोगों की जांच से इलाज तथा प्रवासी श्रमिकों के भरण-पोषण से लेकर रोजगार की व्यवस्था को लेकर कई नीतिगत कदम उठाएं और उसके बेहतर क्रियान्वयन से वाहवाही पाई। मगर, कोविड की दूसरी लहर में टीम-11 व उससे जुड़े ज्यादातर सदस्य संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार पहले ही कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से कोविड-19 व स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों के क्रियान्वयन की निगरानी व सीएम हेल्पलाइन के जरिए कोविड-19 मरीजों से फीडबैक लेने की काम की सीधी निगरानी कर रहे सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार भी संक्रमित हो गए हैं।
अब मुख्य सचिव तथा टीम-11 में शामिल अफसरों में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार तथा अपर मुख्य सचिव वित्त राधा एस चौहान पर कोविड प्रबंधन की जिम्मेदारी केंद्रित हो गई है।
ये वरिष्ठ अधिकारी भी संक्रमण के दायरे में
राजस्व परिषद के चेयरमैन दीपक त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा, अपर मुख्य सचिव उद्यान मनोज सिंह, प्रमुख सचिव खाद्य रसद वीना कुमारी मीना, प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण बीएल मीना, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग तथा सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद मनीषा त्रिघटिया संक्रमण के दायरे में हैं।
डीजी पावर कॉरपोरेशन और एडीजी यातायात भी संक्रमित
डीजीपी के अलावा डीजी पावर कॉरपोरेशन कमल सक्सेना और एडीजी यातायात ज्योति नारायण की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों ही अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की देख-रेख में अपना इलाज करा रहे हैं।