फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Deputy CM Brajesh Pathak speaks on assembly elections in many states.

UP: डिप्टी सीएम बोले- राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी

Mon, 27 Nov 2023 01:25 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। तेलंगाना में भी हमने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
UP Deputy CM Brajesh Pathak speaks on assembly elections in many states.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बना रहे हैं। तेलंगाना के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में हैं। हमने सभी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां हमारी (भाजपा) मौजूदगी है वहां हम प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रहे हैं। तेलंगाना में भी हमने पहले से अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देश में इन दिनों मिजोरम सहित पांच राज्यों के चुनाव चल रहे हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और मिजोरम में मतदान हो चुका है। तेलंगाना में 30 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा तीन दिसंबर को की जाएगी।

यूपी विधानसभा में नई नियमावली पर उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अब इसके अनुसार काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed