फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Deputy CM Brajesh Pathak seeks vote for NIkay Chunav.

यूपी निकाय चुनाव: उपमुख्यमंत्री बोले, सपा के समय खाली प्लाट पर कब्जा लेते थे गुंडे

Sat, 29 Apr 2023 06:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की पहचान बदली है।

विज्ञापन
UP Deputy CM Brajesh Pathak seeks vote for NIkay Chunav.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर लंभुआ में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी के समर्थन में लोगों में जोश भरने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में खाली प्लाट को कब्जा कर लिया जाता था। गुंडे माफिया हावी रहते थे और हवा में बंदूकें लहराते थे। अब माफिया राज समाप्त हो गया है और कानून का राज स्थापित हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर विकास के लिए हम केंद्र प्रदेश से रकम ला सकते हैं। अगर जीत भाजपा की होगी तो योगी मोदी की जीत होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी गांव में पंचायत भवन जगमगा रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है। मुस्लिम महिलाओं के भले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया। अब प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सांसद बृजभूषण बोले, इस्तीफा देने का मतलब है आरोपों को स्वीकार कर लेना, मुझे जांच एजेंसी पर भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ नगर निगम: दूसरे दलों के बागियों से खुद को मजबूत कर रही भाजपा, इस बार पार्षदों की संख्या बढ़ाने पर जोर


विकास के मुद्दे पर पूरे राष्ट्र में हम नंबर एक पर हैं। उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में भी नंबर एक पर पहुंच रहा है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने की अपील की और कहा कि लंभुआ के विकास के लिए वोट करें।

जनसभा को विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, राजेश अग्रहरी, विजय प्रताप सिंह, डॉ के पी सिंह, राज कुमार अग्रहरी, आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed