UP: भ्रष्टचार में लिप्त सात खनन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई, खदान संचालन में अनियमितता का आरोप
सोनभद्र में खनन कार्यों में अनियमितता और लापरवाही के मामले में सात खनन अधिकारियों व कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है। मंडलायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया। सरकार ने स्पष्ट किया कि राजस्व और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इनमें चार अधिकारी ज्येष्ठ खनन अधिकारी हैं और तीन खनिज मुहर्रिर हैं। इन खनिज कर्मियों पर सोनभद्र में तैनाती के दौरान इन पत्थर व चूना के खदान के संचालन में अनियमितता बरतने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। यह मामला वर्ष 2017 में आवंटित चूना-पत्थर की खदान से जुड़ा है।
यह जानकारी देते हुए निदेशक खनन ने बताया कि सोनभद्र में वर्ष 2017 में चूना पत्थर की आवंटित खदान को वर्ष 2019 तक संचालित किया जाना न था, लेकिन इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने खदान के संचालन के समयसीमा विस्तार का कोई प्रस्ताव समय पर प्रेषित नहीं किया। इनकी इस लापरवाही के चलते खदान का संचालन सुचारू रूप से और निर्धारित समय पर नहीं हो सका। मंडलायुक्त, मिर्जापुर की विस्तृत आख्या और संस्तुति के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
इस आख्या में अधिकारियों की शिथिलता को स्पष्ट रूप से उजागर किया गया था। इस संबंध में मण्डलायुक्त, मिर्जापुर की आख्या व संस्तुति के आधार पर सभी सात खनन कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
निदेशक खनन माला श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के राजस्व व पारदर्शिता से कोई समझौता व कोई शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासकीय राजस्व हित में व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं।
इन खनन कर्मियों पर हुई कार्रवाई
जिन अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें तत्कालीन ज्येष्ठ खनन अधिकारी महबूब अली (संप्रति क्षेत्रीय प्रर्वतन अधिकारी प्रयागराज), कमलेश कुमार राय (संप्रति ज्येष्ठ खनन अधिकारी प्रयागराज) और आशीष कुमार (संप्रति मुख्यालय) में तैनात हैं। जबकि तत्कालीन ज्येष्ठ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके अलावा खनिज मोहर्रिर चंद्र प्रकाश तिवारी इस समय जालौन, कमला शंकर उपाध्याय गोरखपुर और सुनील कुमार मुख्यालय में तैनात हैं।