{"_id":"67cb2e29efa00c0ccb0d3c57","slug":"up-delhi-gang-was-making-terrorist-lajar-s-passport-for-rs-15-lakh-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 15 लाख रुपये में दिल्ली का गिरोह बनवा रहा था आतंकी लजर का पासपोर्ट, पुर्तगाल जाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 15 लाख रुपये में दिल्ली का गिरोह बनवा रहा था आतंकी लजर का पासपोर्ट, पुर्तगाल जाने की थी तैयारी
Fri, 07 Mar 2025 11:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:04 PM IST
सार
एसटीएफ के अफसरों के मुताबिक लजर किसी भी सूरत में पुर्तगाल जाना चाहता था, जिसका फायदा उठाकर आईएसआई ने उसे महाकुंभ में आतंकी हमला करने का दबाव डाला।
विज्ञापन
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लजर मसीह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में धमाके करने की योजना वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लजर मसीह का पासपोर्ट बनाने के लिए दिल्ली के गिरोह ने 15 लाख रुपए मांगे थे। कौशाम्बी से गिरफ्तार लजर ने एसटीएफ की पूछताछ में कुबूला कि आईएसआई के हैंडलर्स ने उसे पासपोर्ट बनवाने और पुर्तगाल में पनाह दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
लजर ने गिरोह को 2.50 लाख रुपये एडवांस भी दिया था। इसके बाद सत्यापन के लिए जनवरी में उसे गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट कार्यालय जाना था लेकिन वह नहीं गया। एसटीएफ के अफसरों के मुताबिक लजर फरारी के बाद जनवरी तक पंजाब में ही छिपा रहा। वह किसी भी सूरत में पुर्तगाल जाना चाहता था, जिसका फायदा उठाकर आईएसआई ने उसे महाकुंभ में आतंकी हमला करने का दबाव डाला। जिसके बाद गाजियाबाद के चंदरनगर के पते से बने उसके फर्जी आधार का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
आतंकी ने खुलासा किया कि उसने गुरदासपुर के एक मेडिकल ऑफिसर की मदद लेकर उसने आधार कार्ड में अपना पता अमृतसर से बदलवाकर एचबी 55, चंदरनगर गाजियाबाद करवा लिया था। इसी आधार कार्ड से नया सिम कार्ड भी लिया था।
विज्ञापन
कौशांबी से हुआ गिरफ्तार
आतंकी लजर मसीह को यूपी एसटीएफ ने 6 मार्च को कौशांबी जिले से गिरफ्तार कर लिया। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और बब्बर खालसा के इशारे पर महाकुंभ में विस्फोट करने और गोलाबारी करने का मौका तलाश रहा था। लेकिन, सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता की वजह से कामयाब नहीं हुआ। उसके पास से 3 हैंडग्रेनेड, दो डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, एक रशियन पिस्टल, 13 कारतूस, सफेद रंग का विस्फोटक आदि बरामद हुए हैं।