फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Delay in Amethi-Rae Bareli tickets part of Congress's strategy says Avinash Pandey

यूपी: अमेठी-रायबरेली के टिकट में देरी कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा, प्रदेश प्रभारी ने किया ये बड़ा खुलासा

Mon, 08 Apr 2024 08:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

रायबरेली और अमेठी में टिकट किसको मिलेगा और टिकट में देरी क्यों हो रही है इस पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव ने चुप्पी तोड़ी है। मालूम हो कि इन दोनों ही जगहों पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। 

विज्ञापन
UP: Delay in Amethi-Rae Bareli tickets part of Congress's strategy says Avinash Pandey
इन सीटों के लिए प्रियंका और राहुल की बात चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा है कि राजनीति में रणनीति एक महत्वपूर्ण चीज होती है। इसी के तहत अमेठी, रायबरेली में प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो रही है। रणनीति के तहत केंद्रीय नेतृत्व इस सीट पर सही समय पर प्रत्याशी की घोषणा करेगा। इन सीटों से गांधी परिवार के लोगों और उनके आम लोगों का जुड़ाव है। आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों के अमेठी-रायबरेली सीट के प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कहीं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में युवा, किसान, आदिवासी, महिला हर वर्ग के लिए काम करने का सोचा है। हमने लोगों के सुझाव और उनकी भावना को, उनके लिए घोषणा पत्र में शामिल किया है। राहुल गांधी ने अपनी दोनों यात्राओं के दौरान समाज के हर वर्ग की समस्याएं, उनकी आकाक्षाएं जानी और उसे घोषणा पत्र में जगह दी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग और लेफ्ट की छाप होने के सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस के घोषणा पत्र से डरे हुवे हैं। वह जुमले करते हैं। उनके घोषणा पत्र में हर किसी को 15 लाख देने, किसान की आय दोगुनी करने आदि का वादा पूरा नहीं हुआ है। इसमें केंद्र की असफलता साफ दिख रही है। उनको देश के उत्थान, कल्याण को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करना तकलीफ दे रही है। उन्होंने कहा कि पीएम विष फैलाने और देश को बांटने का काम बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ समन्वयक कर पूरी 80 सीटों पर हम प्रचार कर रहे हैं और जीतेंगे भी। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अफवाह है। हमने पूरा जांच परखकर टिकट दिया है और मिलकर संयुक्त रूप से प्रत्याशियों को जिताएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. सीपी राय, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed