फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deendayal Panchayat Empowerment Award to Jalaun and Mirzapur zip will be honored on National Panchayati Raj Day on April 24

यूपी : जालौन व मिर्जापुर जिपं को दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर 24 अप्रैल को होंगी सम्मानित

Fri, 22 Apr 2022 11:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Apr 2022 11:57 AM IST
सार

इसके अलावा 3 क्षेत्र पंचायतों में नौझील (मथुरा), पथरदेवा (देवरिया) और बंगरा (झांसी) को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रत्येक को 25 लाख रुपये की धनराशि से सम्मनित किया जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

पंचायती राज मंत्रालय ने दीनदयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जालौन व मिर्जापुर जिला पंचायतों का चयन किया है। इन पंचायतों को 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर 50 लाख रुपये की धनराशि से पुरस्कृत करके सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी पंचायती राज निदेशक अनुज कुमार झा ने बृहस्पतिवार को दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा 3 क्षेत्र पंचायतों में नौझील (मथुरा), पथरदेवा (देवरिया) और बंगरा (झांसी) को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रत्येक को 25 लाख रुपये की धनराशि से सम्मनित किया जाएगा। इसी तरह 13 जिलों, जालौन, झांसी, शामली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, अयोध्या, कुशीनगर, औरैया, मथुरा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बरेली व आगरा की 20 ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना के तहत 8 लाख से 15 लाख (जनसंख्या अनुसार) की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन


नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार श्रेणी में ग्राम पंचायत हंसुड़ी औसानपुर (सिद्धार्थनगर) को चयनित किया गया है। इसे 10 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार ग्राम पंचायत अंटपुर (बरेली) को मिलेगा। इसे 5 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार श्रेणी में ग्राम पंचायत रामपुरा (जालौन) चयनित हुई है। इसे भी 5 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। निदेशक पंचायती राज ने बताया कि राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस का आयोजन सभी त्रिस्तरीय पंचायतों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed