फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dead body was dug out of the grave and thrown out

यूपी: कब्र से खोदकर बाहर फेंका दिया गया शव, अजीबोगरीब घटना से पुलिस भी हैरान, जांच शुरू

Sat, 23 Sep 2023 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Sep 2023 06:11 AM IST
सार

 परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमर रजा का शव बाहर पड़ा है। पुलिस भी बुला ली गई।

विज्ञापन
UP: Dead body was dug out of the grave and thrown out
कब्र से शव गायब मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में एक अजीब घटना घटी है। यहां एक कब्र से शव को खोदकर बाहर निकालकर फेंक दिया गया है। इस घटना से गांव वाले तो हैरान हैं ही पुलिस नहीं समझ पा रही है कि आखिर यह हरकत किसने और क्यों की है। 
विज्ञापन


बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के माती चौकी क्षेत्र के सरसौंदी गांव में अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकालकर फेंक दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सरसौदी गांव निवासी समसुर रजा के छोटे भाई कमर रजा (55) का बीते 19 सितंबर को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन


 परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि कमर रजा का शव बाहर पड़ा है। पुलिस भी बुला ली गई। कब्र को खोदने के बाद शव को बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। इस अजीबोगरीब घटना से पुलिस व ग्रामीण दंग रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वे लोग इंदिरा नगर लखनऊ में रहते हैं। किसी से उनकी दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को दोबारा दफन करवाया। एसएचओ देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह काम असमाजिक तत्वों का लग रहा है। अज्ञात लोगों पर केस दज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed