{"_id":"66a3bf832a66993e020734e0","slug":"up-date-of-application-for-admission-in-government-private-iti-announced-online-form-can-be-filled-in-this-w-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घोषित हुई राजकीय- निजी आईटीआई में प्रवेश की आवेदन की तिथि, इस तरह भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घोषित हुई राजकीय- निजी आईटीआई में प्रवेश की आवेदन की तिथि, इस तरह भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म
Fri, 26 Jul 2024 08:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 26 Jul 2024 08:53 PM IST
सार
Admission in ITI: यूपी में आईटीआई करने को इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। निजी और राजकीय आईटीआई संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए आवेदन की तिथि घोषित हो गई है।
विज्ञापन
आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया कार्यक्रम हुआ घोषित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई है। प्रवेश आवेदन आईटीआई में नियमित चलने वाले कोर्स तथा टाटा टेक्नोलाजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित 149 राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन व्यवसायों के प्रशिक्षण के लिए होंगे।
विज्ञापन
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती के संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को दो दिन का समय दिया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सामान्य और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये व अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये है। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्प नम्बर: 0522-4150500, 7897992063 या ई-मेल: help@admissionscvtup.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्र नामांकन तिथि 30 सितंबर करने की मांग
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, इस क्रम में शिक्षकों, शिक्षामित्रों द्वारा अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। मगर कई बच्चों के अभिभावकों के आधार व जन्म प्रमाणपत्र न होने से दिक्कत आ रही है। इसे देखते हुए नामांकन की तिथि 30 सितंबर तक करने की मांग की गई है।
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि काफी अभिभावकों के अभी आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। अभिभावकों और विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों व आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों से संपर्क करके उन बच्चों का आधार बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें 15 दिन या उससे अधिक समय लग रहा है। वहीं विभाग की ओर से प्रेरणा पोर्टल पर 31 जुलाई नामांकन की आखिरी तिथि तय की गई है। ऐसे में नामांकन तिथि आगे नहीं बढ़ाई गई तो प्रदेश में काफी बच्चे नामांकन से वंचित हो जाएंगे।