{"_id":"61a9941127832644fc7d806f","slug":"up-custody-certificate-will-be-made-for-criminals-lodged-in-jails-up-police-will-study-the-crime-software-of-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : जेलों में बंद अपराधियों का बनेगा कस्टडी सर्टिफिकेट, हरियाणा पुलिस के वारदात सॉफ्टवेयर का यूपी पुलिस करेगी अध्ययन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : जेलों में बंद अपराधियों का बनेगा कस्टडी सर्टिफिकेट, हरियाणा पुलिस के वारदात सॉफ्टवेयर का यूपी पुलिस करेगी अध्ययन
Fri, 03 Dec 2021 10:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:35 AM IST
सार
इसके लिए यूपी पुलिस के तकनीकी सेवा के अधिकारी हरियाणा पुलिस के ‘वारदात सॉफ्टवेयर’ का अध्ययन करेंगे। यह बातें बृहस्पतिवार को डीजीपी मुकुल गोयल की ओर से आयोजित बैठक में सामने आईं।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भी जेलों में बंद अपराधियों का ‘कस्टडी सर्टिफिकेट’ बनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जेल विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए यूपी पुलिस के तकनीकी सेवा के अधिकारी हरियाणा पुलिस के ‘वारदात सॉफ्टवेयर’ का अध्ययन करेंगे। यह बातें बृहस्पतिवार को डीजीपी मुकुल गोयल की ओर से आयोजित बैठक में सामने आईं।
विज्ञापन
डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि कस्टडी सर्टिफिकेट में अपराधी का पूरा ब्योरा होगा। मसलन पहली वारदात कब की, कितने केस दर्ज, जेल में कब दाखिल हुआ, कब बेल मिली। अब डीजीपी ने निर्देश दिए कि गिरफ्तारी के समय अपराधियों का आधार कार्ड भी लिया जाए। यूपी पुलिस के पास भी त्रिनेत्र और सीसीटीएनएस जैसे सॉफ्टवेयर हैं, जिनपर अपराधियों का पूरा डाटाबेस मौजूद है। ऐसे में हरियाणा पुलिस द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर यूपी पुलिस के एप से कितना भिन्न है, इसका अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा डीजीपी ने अधिक समय से लंबित यातायात चालानों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में डीजीपी और डीजी जेल के अलावा एडीजी जेल संजय एम तरडे, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, एडीजी अपराध केएस प्रताप कुमार, जीएसओ रवि जोसेफ लोक्कु, एडीजी ट्रैफिक ज्योति नारायण, आईजी टेकिभनकल सर्विसेज मोहित अग्रवाल, डीआईजी लोक शिकायत अमित पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन