{"_id":"6a6467b1efa47004f0096da2","slug":"up-criminals-go-on-a-violent-rampage-in-the-capital-businessman-held-hostage-at-home-husband-wife-and-dau-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी में बदमाशों का खूनी तांडव, व्यापारी को घर में बनाया बंधक; पति-पत्नी और बेटी के सिर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी में बदमाशों का खूनी तांडव, व्यापारी को घर में बनाया बंधक; पति-पत्नी और बेटी के सिर पर किया हमला
Sat, 25 Jul 2026 01:08 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:08 PM IST
सार
लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में देर रात बदमाश घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
राजधानी में लूटपाट।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र स्थित अमराई गांव (बजरंग चौराहा) में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर खूनी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने लॉकर तोड़कर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने घर में मौजूद दंपती और उनकी बेटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देर रात बदमाश घर में घुसे और लॉकर तोड़ने की कोशिश करने लगे। आवाज सुनकर घर में मौजूद उमेश चंद्र (55), उनकी पत्नी शांति देवी और बेटी सीमा जाग गए। तीनों ने बदमाशों का विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद होश में आई शांति देवी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के बेटे दीपक गुप्ता ने बताया कि घर से कितनी नकदी और सामान चोरी हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।