{"_id":"6546694c4dc1c2e2810fe7c3","slug":"up-court-angry-over-not-presenting-azam-for-testimony-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजम खान को गवाही के लिए पेश न करने पर कोर्ट नाराज, डीजीपी से कहा हाजिरी कीजिए सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजम खान को गवाही के लिए पेश न करने पर कोर्ट नाराज, डीजीपी से कहा हाजिरी कीजिए सुनिश्चित
Sun, 05 Nov 2023 07:18 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 05 Nov 2023 07:18 AM IST
सार
कोर्ट ने पत्र में कहा कि इस मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है और आजम खां के बयान दर्ज किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी लेटर पैड एवं मोहर का गलत इस्तेमाल कर वैमनस्यता फैलाने के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री आजम खां को गवाही दर्ज कराने के लिए पेश न किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि वह अगली तारीख पर आजम खां को पेश करना सुनिश्चित करें। मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
कोर्ट ने पत्र में कहा कि इस मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है और आजम खां के बयान दर्ज किया जाना बाकी है। कोर्ट ने कहा कि सीतापुर जेल में बंद आजम खां को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया, लेकिन सीतापुर जेल के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें कोर्ट में पेश करने से इन्कार कर दिया है, लिहाज़ा डीजीपी आरोपी की हाजिरी कोर्ट में सुनिश्चित करे। गौरतलब है कि आजम खां के खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट हजरतगंज थाने में 1 फरवरी 2019 को वादी अल्लामा जमीर नकवी ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन