फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Council teachers with B.Ed. degrees will be given a six-month bridge course; 30,000 teachers are B.Ed. degr

यूपी :बीएड पास परिषदीय शिक्षकों को कराया जाएगा छह महीने का ब्रिज कोर्स, 30 हजार शिक्षक बीएड डिग्री धारक

Mon, 06 Oct 2025 10:45 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 10:45 PM IST
सार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे बीएड डिग्रीधारक शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग छह महीने का ब्रिज कोर्स कराएगा। यह कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से ऑनलाइन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
UP Council teachers with B.Ed. degrees will be given a six-month bridge course; 30,000 teachers are B.Ed. degr
demo pic - फोटो : self

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे बीएड डिग्रीधारक शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग छह महीने का ब्रिज कोर्स कराएगा। यह कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से ऑनलाइन कराया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के क्रम में बीएड प्रशिक्षण अर्हता के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापके रूप में कार्यरत कार्मिकों के लिए छह महीने अनिवार्य प्राइमरी टीचर एजुकेशन ब्रिज कोर्स किया जाना है। इसका संचालन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया है कि बीएड प्रशिक्षण अर्हता के आधार पर शिक्षक एक से 15 नवंबर तक आवेदन करेंगे। इनको पहले चरण का विशेष प्रशिक्षण से दिसंबर से 30 मई 2026 तक दिया जाएगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दिया है कि न्यायालय में दिए गए निर्देश के क्रम में शासन की ओर से दिए जाने वाला शपथ पत्र भी जल्द उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में कक्षा एक से पांच की पढ़ाई करा रहे शिक्षकों के लिए बीएड की अर्हता को मान्य नहीं किया था। इसी क्रम में प्रदेश के पिछले दिनों हुई 69000 शिक्षक भर्ती में शामिल लगभग 30 हजार बीएड डिग्रीधारक शिक्षकों को छह माह का अतिरिक्त ब्रिज कोर्स कराकर, आवश्यक अर्हता पूरी कराई जाएगी। इसके बाद वे विशिष्ट बीटीसी के समकक्ष अर्हता पूरी करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed