{"_id":"643c24d951185217eb03e7a4","slug":"up-corona-update-four-patients-died-due-to-ovid-708-new-patients-were-found-in-the-state-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Corona Update : कोविड से चार मरीजों की मौत, प्रदेश में 708 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Corona Update : कोविड से चार मरीजों की मौत, प्रदेश में 708 नए मरीज मिले
Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
सार
विभिन्न जिलों में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्ककता बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने सभी सीएमओ कोविड अस्पतालों की लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड से चार मरीजों की मौत हो गई है। दम तोड़ने वाले मरीजों में लखनऊ, मेरठ, झांसी और लखीमपुर के एक-एक मरीज हैं। प्रदेश में अब तक कोविड से कुल 23658 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश में 708 नए मरीज मिले हैं, जबकि 347 डिस्चार्ज हुए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 3414 हो गई है। प्रदेश में नए मिले मरीजों में लखनऊ में 156, गौतमबुद्ध नगर में 84, गाजियाबाद में 52, मेरठ में 56, वाराणसी में 26, बुलंदसहर में 12, प्रयागराज में 16, कानपुर गगर में 19, आगरा में 26, बिजनौर में 13, जालौन 16, रायबरेली 23, बाराबंकी 16, अमरोहा 15, फर्रुखाबाद 18, चित्रकूट 10, औरैया 11 मरीज मिले हैं। विभिन्न जिलों में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सतर्ककता बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने सभी सीएमओ कोविड अस्पतालों की लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन