{"_id":"6069b6ebd101ce787c4ec0ce","slug":"up-corona-bomb-explodes-in-district-prison-12-captives-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : जिला कारागार में फूटा कोरोना बम, 12 बंदी मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : जिला कारागार में फूटा कोरोना बम, 12 बंदी मिले पॉजिटिव
Sun, 04 Apr 2021 06:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Apr 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में जिला कारागार में सैनिटाइज करते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में कोरोना फूटा है। कारागार में निरुद्ध 12 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ 12 बंदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से कारागार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। रविवार को एसपी के आदेश पर अग्निशमन विभाग के फायर कर्मियों ने जेल पहुंचकर बैरकों के साथ ही परिसर को सैनिटाइज किया। चिकित्सकों के साथ कारागार पहुंचकर सीएमओ ने बंदियों की सैंपलिंग कराई है।
शनिवार को दीवानी न्यायालय पेशी पर गए बंदियों के देर शाम वापस होने होने पर जेल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मिथिलेश ने कई बंदियों की एंटीजन जांच की थी। जांच रिपोर्ट में पांच बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। डॉ. मिथिलेश ने इसकी जानकारी रात में ही सीएमओ को दे दी। सीएमओ ने रात में एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र को फोन पर जानकारी देते हुए जेल को सैनिटाइज कराने की मांग की थी। रविवार की सुबह अग्निशमन विभाग ने जेल पहुंचकर कारागार की बैरकों के साथ परिसर को सैनिटाइज किया।
तीन चिकित्सकों के साथ जिला कारागार पहुंचे सीएमओ ने जेल में निरुद्ध बंदियों का एंजीटन टेस्ट कराया है। रविवार को हुई जांच में सात बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कारागार में निरुद्घ 12 बंदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य व कारागार प्रशासन में खलबली मच गई है। संक्रमित पाए गए मरीजों को एल टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि अब तक जिला कारागार में 12 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें अमहट स्थित एल-टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कारागार में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।