फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Construction of five primary and two upper primary schools completed in five Vantangia villages of Gorkhupar

यूपी : गोरखुपर के पांच वनटांगिया गांवों में पांच प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण पूरा 

Sun, 15 Aug 2021 07:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 15 Aug 2021 07:08 PM IST
सार

इनमें शिक्षकों की तैनाती के साथ बालक-बालिकाओं को पठन-पाठन और खेल की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। खेल के लिए स्थान, शौचालयों का निर्माण भी इन विद्यालयों में किया है। 

विज्ञापन
UP: Construction of five primary and two upper primary schools completed in five Vantangia villages of Gorkhupar
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्य सरकार ने शिक्षा से वंचित, वनटांगिया गावों में रहने वाले बालक-बालिकाओं की पढ़ाई का भी ध्यान रखा है। प्रदेश में स्थित वनग्रामों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया है। इनमें शिक्षकों की तैनाती के साथ बालक-बालिकाओं को पठन-पाठन और खेल की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। खेल के लिए स्थान, शौचालयों का निर्माण भी इन विद्यालयों में किया है। 

विज्ञापन


अभी तक गोरखुपर के 05 वनटांगिया गांवों में 05 प्राथमिक और 02 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि महाराजगंज के 18 वनटांगिया ग्रामों में 17 प्राथमिक और 09 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। यह पहली बार है जब इन वन गांवों को शिक्षा की ज्योति से रोशन करने का काम किसी सरकार की और से किया जा रहा है। सरकार के इस प्रयास से बहुत जल्द इन गांवों के बालक-बालिकाओं को पढ़ाई के अवसर मिलने शुरु हो जाएंगे। उनके जीवन में सुधार आने के साथ रोजगार के नए-नए अवसर भी खुलेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों की दशा बदलने का बड़ा काम किया है। गोरखपुर के कुसम्ही जंगल के तिकोनिया नम्बर तीन, रजही खाले टोला, रजही नर्सरी, आमबाग नर्सरी और चिलबिलवा के जो वनटांगिया आजादी के सत्तर दशक बाद तक बुनियादी सुविधाओं को तरसते थे वो अब बुनियादी सुविधाएं मिलने से सुखी जीवन बिता रहे हैं । वनटांगिया ग्रामों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया है। गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र बन चुके हैं। गांव के लोग आरओ मशीन से शुद्ध पेयजल प्राप्त करते हैं। सीएम योगी के प्रयासों का असर है कि राजस्व ग्राम घोषित हो जाने से इन वनग्रामों के लोगों ने पहली बार गांव की अपनी सरकार (पंचायत) का चुनाव करने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed