फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP constable recruitment: Roadways provided free travel to 48 lakh candidates, expenditure of about Rs 75 cror

यूपी सिपाही भर्ती: 48 लाख अभ्यर्थियों को रोडवेज ने कराया मुफ्त सफर, करीब 75 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ा

Tue, 03 Sep 2024 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Sep 2024 06:28 AM IST
सार

UP constable recruitment: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में यूपी रोडवेज ने अभ्यर्थियों को फ्री में सफर कराया था। इससे रोडवेज पर करीब 75 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ा। 
 

विज्ञापन
UP constable recruitment: Roadways provided free travel to 48 lakh candidates, expenditure of about Rs 75 cror
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बसों में रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान 48 लाख अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा करवाई गई। इससे रोडवेज के 75 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ा। इसमें लखनऊ में 2,87,832 टिकट जारी किए गए, जिससे लखनऊ परिक्षेत्र पर 5,33,81,497 रुपये का व्यय आया। दरअसल, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बसों में निशुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को बसों की सुविधा उपलब्ध कराई। सोमवार को रोडवेज प्रशासन ने सफर करने वाले परीक्षार्थियों का आंकड़ा जारी किया। रोडवेज के 20 परिक्षेत्रों में अभ्यर्थियों को कुल 48,00,170 टिकट जारी किए गए। इसके एवज में 75,09,42,956 रुपये का भार रोडवेज पर पड़ा। रोडवेज एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि परीक्षार्थियों की यात्रा के दौरान स्टेशनों पर उनके लिए सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखा गया। परीक्षा सकुशल हुई, इसमें परिवहन अधिकारियों की भूमिका उल्लेखनीय रही।

विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी ने बैठाया था सॉल्वर
वर्ष 2019 में हुई सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती की परीक्षा में अभ्यर्थी ने अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाया था। जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। इस पर सीओ भर्ती ने हुसैनगंज थाने में अभ्यर्थी के खिलाफ एक सितंबर को केस दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक भर्ती अम्बरीष सिंह भदौरिया के मुताबिक, अक्तूबर 2018 में सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती निकाली गई थी। इसके तहत 2019 में मथुरा के महाबन बांगर स्थित केके डिग्री कॉलेज में हुई लिखित परीक्षा में शिकोहाबाद के सीरपुर का निवासी सचिन कुमार बैठा था। परीक्षा में पास होने पर अभ्यर्थी 15 जनवरी 2021 को फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित हुआ था। यहां उसका बायोमीट्रिक मिलान किया गया तो भिन्न पाया गया। इस पर अभ्यर्थी सचिन कुमार के सभी दस्तावेज व लिखित परीक्षा के दिन लिए गए बायोमीट्रिक आदि साक्ष्यों का फोरेंसिक में मिलान कराया गया। जांच के दौरान सभी साक्ष्य भिन्न पाए गए। इस दौरान यह पता चला कि सचिन ने परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाया था, लेकिन फिजिकल टेस्ट देने खुद पहुंचा था। खेल खुलने पर सीओ भर्ती अंबरीष सिंह भदौरिया ने हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर हुसैनगंज के मुताबिक, मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed