{"_id":"65cb7ba67bbb06efda02a06c","slug":"up-constable-recruitment-exam-link-to-download-admit-card-of-written-exam-released-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी, 48 लाख अभ्यर्थीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी, 48 लाख अभ्यर्थीं होंगे शामिल
Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
सार
UP Constable Exam: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में होगी। लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मंगलवार शाम जारी हो गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जारी कर दिया है। मंगलवार शाम को जारी हुए लिंक के जरिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक अपनी पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कोई असुविधा होने पर अभ्यर्थी हेल्पडेस्क नंबर 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी 75 जिलों में 2377 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने आगामी 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में होने वाली परीक्षा के के लिए सभी जिलों के डीएम और पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश देने के साथ नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों की गहन निगरानी के लिए जिलों के अलावा बोर्ड में भी दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फेस रिकगनिशन, आईरिस आदि तकनीक की मदद से संदिग्धों को पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
ऋणात्मक अंक का भी प्रावधान
परीक्षा में चार विषयों सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित 150 प्रश्न होंगे। ओएमआर आधारित प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा, जिसे दो घंटे में हल करना होगा। बोर्ड ने प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक निर्धारित किए हैं। साथ ही ऋणात्मक अंक का प्रावधान भी किया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.5 ऋणात्मक अंक प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पाली में प्रश्न पत्र अलग-अलग होगा।
विज्ञापन