फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Constable posted objectionable WhatsApp status on Mukhtar Ansari's death, suspension process started

यूपी: मुख्तार अंसारी की मौत पर सिपाही ने लगाया यह आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस, निलंबन की प्रकिया शुरू

Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
सार

Mukhtar Ansari death: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद लखनऊ के बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फयाज ने आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। इसके बाद विभाग इस पर कार्रवाई करने की प्रकिया में लग गया है। 

विज्ञापन
UP: Constable posted objectionable WhatsApp status on Mukhtar Ansari's death, suspension process started
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर बख्शी का तालाब थाने में तैनात एक सिपाही ने आपित्तजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाए। स्टेटस के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। सिपाही के निलंबन की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन


बांदा जेल में 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। इसको लेकर माफिया को शेर बताते हुए बेहद आपत्तिजनक बातें लिखकर बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फयाज खान ने रविवार दोपहर 03:18 बजे व्हाट्सएप पर दो स्टेटस लगाए। 
विज्ञापन


एक स्टेटस में लिखा... जिंदा रहेगा वो तो दिलों में आवाम के, दिल न उसकी मौत पे रंजो मलाल कर। हिम्मत नहीं थी सामने आकर लड़े कोई। धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर... अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल। वहीं, दूसरा स्टेट्स बेहद आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि ये हरकत यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed