{"_id":"64c50f17a4c1162b38043603","slug":"up-congressmen-will-get-training-in-bangalore-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha election : बेंगलुरु में कांग्रेसियों को मिलेगा प्रशिक्षण, जनता के बीच पैठ बनाने के दिए जाएंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha election : बेंगलुरु में कांग्रेसियों को मिलेगा प्रशिक्षण, जनता के बीच पैठ बनाने के दिए जाएंगे टिप्स
Sat, 29 Jul 2023 06:44 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:44 PM IST
सार
बंगलुरू में प्रशिक्षण लेने वाले युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अब जिलेवार टीम तैयार करेंगे। यह टीम ब्लाक स्तरीय कमेटी तैयार करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस निरंतर सियासी रणनीति तैयार कर रही है। अब युवक कांग्रेस को सियासी कवच के रूप में प्रयोग करने की तैयारी है। इसके लिए देशभर के युवाओं को बंगलुरू में 26 से 28 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण लेने वाले युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अब जिलेवार प्रशिक्षण देंगे। वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को वाकिफ कराएंगे। जिस इलाके में कांग्रेस का विरोध करने वाले लोग होंगे, वहां वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर उन्हें समझाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
बंगलुरू में 26 से 28 तक देशभर के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। यहां चले ‘बेहतर भारत की बुनियाद’ कार्यक्रम में पूरे देश के युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सियासत के गुर सिखाए गए। बूथ प्रबंधन, मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की तरकीब सिखाई गई है। अब इसे जनता के बीच उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रदेश के करीब एक हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। यहां वरिष्ठ नेताओं ने तीन दिन तक युवाओं को वैचारिक रूप से तैयार किया गया। ताकि वे जनता के बीच उन मुद्दों को उठा सकें, जिनके जरिए मतदाताओं को जोड़ा जा सके। इसमें रोजगार, सरकारी संस्थान के निजीकरण, संवैधानिक संस्थाओं के क्षरण पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं को बताया गया कि आम जनता के बुनियादी मुद्दों, क्षेत्रीय समस्याओं, बेरोजगारी, मंहगाई, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि पर निरंतर बात की जाए।
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा में पाठ्य सामग्री में किये जा रहे बदलाव, सामाजिक वैमनस्यता आदि मुद्दों पर भी लोगों को समझाया जाएगा। यह बताया जाएगा कि किस तरह से भाजपा सरकार मनमानी कर रही है। उन्होंने बताया कि बंगलुरू में प्रशिक्षण लेने वाले युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अब जिलेवार टीम तैयार करेंगे। यह टीम ब्लाक स्तरीय कमेटी तैयार करेगी। छोटे- छोटे बाजार और महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालों में गोष्ठी के जरिए युवाओं तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। चुनाव के दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बात की भी निगरानी करेंगे कि किस इलाके में कांग्रेस के विरोधी ज्यादा हैं, वहां पार्टी उम्मीदवार अथवा वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेज कर नाराज लोगों को मनाने का भी कार्य किया जाएगा।