{"_id":"65e0c1d057fb97c6b503fd46","slug":"up-congress-will-raise-sipahi-bharti-paper-leak-case-in-upcoming-days-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: सिपाही भर्ती परीक्षा गड़बड़ी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, बनाई जा रही है ये रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: सिपाही भर्ती परीक्षा गड़बड़ी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, बनाई जा रही है ये रणनीति
Thu, 29 Feb 2024 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:11 PM IST
सार
कांग्रेस पिछले पांच साल में निकली भर्ती और उसकी स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है और इन मुद्दों जोर-शोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिपाही भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले को निरंतर धार देगी। वह विभिन्न परीक्षाओं की स्थिति की पड़ताल रिपोर्ट तैयार करेगी और उसे सियासी ढाल बनाएगी। पार्टी की हर छोटी- बड़ी बैठकों में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इसके लिए पिछले पांच साल में प्रदेश में निकली भर्ती और उसकी स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने हर जिले में भर्ती में गड़बड़ी का मामला उठाया था। उन्होंने बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस सरकार बनने पर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। इस बीच प्रदेश सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी और शिकायतों की जांच एसटीएफ को सौंप दी है। पार्टी की ओर से प्रदेश में पांच साल के दौरान निकली भर्ती पर बन रही रिपोर्ट में किस परीक्षा में कितने आवेदन आए और कितनी फीस ली गई? परीक्षा की स्थिति, परीक्षा होने के बाद परिणाम की स्थिति आदि बिंदु शामिल होंगे। अब इसके सहारे सरकार को घेरने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गरीब बेरोजगार काफी मुश्किल से परीक्षा शुल्क जुटा पाते हैं। सरकार विभिन्न परीक्षाओं में शुल्क लेती है। कई भर्ती सालों से लंबित है तो कुछ के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट को जनता के बीच रखा जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से बेरोजगारों की जेब काटी जा रही है।
विज्ञापन