{"_id":"669e7295d1ffa14b340b84e2","slug":"up-congress-will-establish-its-foothold-in-the-state-preparations-for-2027-assembly-elections-begin-western-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में अपने पैर जमाएगी कांगेस, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू, फोकस में पश्चिम की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में अपने पैर जमाएगी कांगेस, 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू, फोकस में पश्चिम की सीटें
Mon, 22 Jul 2024 08:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 22 Jul 2024 08:24 PM IST
सार
UPCongress: बीते लोकसभा चुनाव में यूपी में छह सीटें लानी वाली कांग्रेस अब यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर गंभीर दिख रही है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चुनावों के लिए सक्रिय होगी कांग्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों में प्रदेश में छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत संगठन को दुरुस्त किया जाएगा तो विधानसभा सीटों पर संभवनाएं भी तलाशी जाएंगी। इसकी शुरुआत पश्चिम से हो रही है। लोकसभा चुनाव में एक से बढ़ाकर छह सांसद जीताने वाली कांग्रेस उत्साह में हैं। उसे उत्तर प्रदेश की सियासी जमीं उपजाऊ दिख रही है।
विज्ञापन
वह सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों के जरिए विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए तैयार है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इन दोनों मुद्दों को निरंतर धार देकर वोटबैंक को बढा़या जा सकता है। ऐसे में अब मुद्दों के साथ ही संगठनात्मक ढांचे को भी दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव की टीम हर जिले में जाएगी। जिला, महानगर इकाई के साथ बैठक करेगी, जिसमें स्थानीय मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताने वाले दूसरे दलों के नेताओं से भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद से हुई शुरुआत
कांग्रेस ने संगठन सुधार की कवायद गाजियाबाद से शुरू कर दी है। सोमवार को गाजियाबाद के जिला, महानगर इकाई की बैठक हुई। इसके बाद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली जिले की बैठक होगी। जोन के हिसाब से चार से छह जिलों की बैठकें एक बार में होंगी। यह प्रक्रिया सभी 75 जिलों की बैठक पूरी होने तक चलती रहेगी।