फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress will do a 2200 KM yatra in state.

UP Congress: जन-जन तक पहुंचने के लिए 2200 किमी की यात्रा निकालेगी कांग्रेस

Sun, 11 Dec 2022 09:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Dec 2022 09:42 AM IST
सार

यूपी में जनता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कांग्रेस 2200 किमी की पदयात्रा का आयोजन कर रही है। यह अलग-अलग जिलों से निकल रही है।

विज्ञापन
UP Congress will do a 2200 KM yatra in state.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा अभी राजस्थान में है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 2200 किमी की पदयात्रा का लक्ष्य है। बाराबंकी में 11 दिसंबर से शुरू होने वाली प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसंबर को लखनऊ, 13 दिसंबर को श्रावस्ती, 14 दिसंबर को बलरामपुर, 15 दिसंबर को गोंडा, 16 दिसंबर को बहराइच, 17 दिसंबर को रायबरेली, 18 दिसंबर को उन्नाव, 19 दिसंबर को लखीमपुर खीरी, 20 दिसंबर को सीतापुर से होते हुए 21 दिसंबर को हरदोई में समाप्त होगी।

विज्ञापन


हर जोन की यात्रा में 500 व्यक्ति लगातार चलते रहेंगे और जिस भी जिले से यात्रा गुजरेगी, वहां से नए यात्री जुड़ेंगे। पश्चिम जोन की यात्रा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर से शुरू हो चुकी है, जिसका रामपुर में समापन होगा। ब्रज जोन की यात्रा बरेली से शुरू हो चुकी है, जिसका मथुरा में समापन होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों पर होगी एफआईआर, मेडिकल कॉलेजों से मांगा विवरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भोजन की थाली छूने पर दलित युवक को पीटा, सात लोगों पर एससी/एसटी एक्ट में केस


कानपुर-बुंदेलखंड जोन की यात्रा की शुरुआत कानपुर नगर से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन चित्रकूट में होगा। पूर्वांचल जोन की यात्रा कुशीनगर से शुरू हो चुकी है और संत कबीर नगर में इसका समापन होगा। वहीं प्रयाग जोन की यात्रा प्रयागराज से शुरू होगी जिसका समापन वाराणसी में होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन रावत और शिव पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed