फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress started Constitution Chaupal on Republic Day.

UP: गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने शुरू की संविधान चौपाल, लोगों को हक व अधिकार के प्रति करेंगे जागरूक

Sun, 26 Jan 2025 06:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 06:48 PM IST
सार

कांग्रेस उत्तर प्रदेश भर में 101 चौपाल का आयोजन करेगी और लोगों को हक और अधिकार के प्रति जागरूक करेगी। गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इसकी शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
UP: Congress started Constitution Chaupal on Republic Day.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने झंडारोहण किया। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा संविधान चौपाल की शुरुआत भी की गई। सेवादल पूरे प्रदेश में 101 संविधान चौपाल का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


झंडारोहण के बाद हुई चौपाल में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम इन संविधान चौपालों के माध्यम से लोगों को संविधान में निहित शक्तियों व आम भारतीय को उससे मिलने वाले हक एवं अधिकारों से रूबरू करायेंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज हमारा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो। बिना किसी भेदभाव के देश के हर नागरिक को समान अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज की इस विषम परिस्थिति में जब भाजपा और संघ देश के संविधान को बदलकर एक नई व्यवस्था लागू कराने की तैयारी कर रहा हो तब इस तानाशाह सरकार के सामने एक अटल चट्टान की तरह खड़े हैं। संविधान इस देश के आम भारतीय की प्राणवायु है। कांग्रेस संविधान को बचाए रखने के लिए संघर्षरत है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, डॉ. अमित कुमार राय, आलोक सिंह रैकवार, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कौशलेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed