{"_id":"690ef021230ff22f620f8336","slug":"up-congress-says-election-commission-is-not-fulfilling-its-responsibility-there-is-no-provision-for-sir-in-t-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा; संविधान में एसआईआर का कोई प्रावधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा; संविधान में एसआईआर का कोई प्रावधान नहीं
Sat, 08 Nov 2025 01:53 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:53 PM IST
सार
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा, चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। वह भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। वह कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईसीआई आधार कार्ड को आईडी नहीं मान रहा है, तो पीएम नरेंद्र मोदी खुद जवाब दें। क्योंकि वे लगातार आधार का ही बखान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में एसआईआर का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए संविधान बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू हो रहा है। इसका हर हाल में विरोध किया जाएगा। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसे रोकने की मांग की जाएगी। इस मौके पर पूर्व सांसद पी एल पुनिया, सांसद उज्ज्वल रमन सिंह, किशोरी लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन