फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress questions CM's absence on BJP's foundation day, says all is not well in the party

यूपी: भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम के न पहुंचने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- पार्टी में सब ठीक नहीं

Tue, 07 Apr 2026 09:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 07 Apr 2026 09:21 PM IST
सार

BJP Foundation Day: भाजपा का स्थापना दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम में सीएम योगी के न पहुंच पाने को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है। 

विज्ञापन
UP: Congress questions CM's absence on BJP's foundation day, says all is not well in the party
अजय राय ने उठाया यह मुद्दा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी कार्यालय नहीं गए। इससे साफ है कि सत्ता और संगठन के बीच कुछ अलग चल रहा है। प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यालय न जाना साबित करता है कि अंदरखाने में असंतोष है। उन्होंने कहा कि मुख्मयंत्री बाहर थे तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जोड़ा जा सकता था। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। प्रयागराज और लखनऊ में युवाओं पर लाठीचार्ज तथा 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों संघर्ष कर रहे हैं। अजय राय ने वाराणसी में गौवंश की दुर्दशा का एक वीडियो दिखाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में गौमाता के गोवंश को कुत्ते नोच रहे हैं। इस पर सरकार जवाब दे।

विज्ञापन


ज्योतिबा फुले जयंती पर अधिवक्ता सम्मेलन
अजय राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर अधिवक्ता सम्मेलन करेगी। शुक्रवार को होने वाले सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल होंगे। राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश को बनाने और आगे बढ़ाने का काम करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed